मनुष्य को साधु- संतो की सेवा करनी चाहिए – पूज्या साध्वी समाहिता जी

कमल अग्रवाल /ऋतिक कुमार जनपद हरिद्वार

जनपद हरिद्वार उत्तराखंड | पूज्या साध्वी समाहिता जी के पावन सानिध्य श्रीमद्भागवत कथा का विशाल एवं भव्य आयोजन दिनांक 7 से 13 सितंबर 2025 तक स्थान- अग्रवाल भवन नियर प्राइमरी स्कूल भूपतवाला में समय – दोप. 3 बजे से सायं 6 बजे तक किया जा रहा है।

पूज्या दीदी जी के श्रीमुख से की जा रही श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

आप सभी भक्त इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पूज्या दीदी जी के youtube चैनल पर देख सकते हैं…

श्रीमद भागवत कथा के द्वितीय दिवस के दौरान पूज्या साध्वी समाहिता जी ने कथा पंडाल में बैठे सभी भक्तों को “चाहे जैसे मुझे रख ले” भजन श्रवण कराया।

Day- 2 “कथा सार

मनुष्य को साधु- संतो की सेवा करनी चाहिए । अगर मनुष्य परमात्मा को पाना चाहते हैं तो साधू संतों, महापुरुषों, माता-पिता की सेवा करें। साधु-संतों के उपदेश मानव के अंतर्मन में ज्ञान की ज्योति जलाकर और अंत:करण के अंधियारे को मिटाकर उसे भटकने से बचाते हैं।

संसार में जो कुछ है उसकी रचना भगवान ने की है। भगवान को सबसे प्यारे मानव लगते हैं क्यूंकि मानव अपनी भक्ति से ईश्वर को पा सकता है । बिना तिलक लगाए भगवान की पूजा संपन्न नहीं होती है। तिलक सुंदरता ही नहीं, एकाग्रता भी बढ़ाता है। मानव को बिना तिलक लगाए सूर्य को नहीं देखना चाहिए।

भजन का भजन हमेशा जवानी में करना चाहिए। भजन जवानी में ही हो सकता है। बुढ़ापे में भगवान का भजन क्या करोगे, उल्टा भगवान को सेवा करनी पड़ेगी।

भगवान कभी भी हिन्दू मुस्लिम नहीं करते है जो भी सच्चे मन से भगवान की पूजा करता है भगवान उसे अपना बना लेते है। भगवान तो जहर पिलाने वाले का भी कल्याण कर देते है। बच्चों का संस्कारी होना जरूरी है ,बच्चों में संस्कार कथा सुनने से आता है। मनुष्य को किसी भी कीमत पर भगवान का भजन नहीं छोड़ना चाहिए क्यूंकि भजन सुनने से मनुष्य का कल्याण होता है।

जो भी मनुष्य भगवान कृष्णा को अपना मानता है वह कभी भी अकेला नहीं होता है। भगवान कृष्णा की कृपा हमेशा उस मानव पर बनी रहती है।

मनुष्य को जीवन में नियमित रूप से दान करना चाहिए। मनुष्य को अपनी क्षमता के अनुसार दान करना चाहिए। दान करने से व्यक्ति को कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। वहीं दान करने से जीवन में सुख- समृद्धि बनी रहती है और धन का आगमन भी बना रहता है।

#sadhvisamahita #haridwar #bhagwat #katha #radheradhe #krishna #radharani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *