नगर आयुक्त नन्दन कुमार के निर्देश पर अतिक्रमण के विरुद्ध नगर निगम की कार्रवाई, प्रेम नगर चौक से चंद्राचार्य चौक तक चलाया अभियान

कृतिका( हरिद्वार)उत्तराखंड 

हरिद्वार : शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से नगर निगम हरिद्वार द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त श्री नन्दन कुमार के नेतृत्व एवं निर्देशों के क्रम में नगर निगम की टीम ने प्रेम नगर चौक से चंद्राचार्य चौक तक कार्रवाई करते हुए सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया।

अभियान के दौरान सार्वजनिक मार्गों पर आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को निर्बाध आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना तथा शहर के प्रमुख मार्गों को व्यवस्थित रखना है।

नगर आयुक्त के निर्देशों पर अतिक्रमण के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई* नगर आयुक्त श्री नन्दन कुमार के निर्देशानुसार शहर में सार्वजनिक मार्गों एवं फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए नगर निगम द्वारा निरंतर अभियान संचालित किए जा रहे हैं। नगर निगम का प्रयास है कि शहरवासियों एवं बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन की सुविधा मिले और सार्वजनिक स्थानों का उपयोग व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित किया जा सके।

अभियान में मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकान्त, सफाई निरीक्षक मोहित कुमार, सुपरवाइजर कुलदीप एवं लवकेश सहित नगर निगम की टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

*नगर निगम की नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील*

नगर निगम हरिद्वार ने नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे सड़क, फुटपाथ एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करें। शहर की व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें, ताकि हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *