श्री विश्नोई आश्रम में ब्रह्मलीन महंत स्वामी राजेंद्रानन्द महाराज को विश्नोई समाज के गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी

ऋतिक कुमार (हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार| विश्नोई आश्रम में ब्रह्मलीन महंत स्वामी राजेंद्रानन्द महाराज को विश्नोई समाज के गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी
ब्रह्मलीन महंत स्वामी राजेंद्रानन्द महाराज के शिष्य महंत प्रणवानंद महाराज को चादर एवं पगड़ी पहनाकर उत्तराधिकारी घोषित किया

इस अवसर पर आचार्य भगवानदास जांबा ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत स्वामी राजेंद्रानन्द महाराज ने समाज ओर देश सनातन धर्म संस्कृति को संरक्षित संवर्धित करने में अहम भूमिका निभाई है आचार्य कृष्णानन्द महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत स्वामी राजेंद्रानन्द महाराज का समूचा जीवन उन्होंने जीवन भर गौ हित में कार्य किया देश भर में गौशालाओं का निर्माण कराकर विधिवत संचालन किया।

नवनियुक्त उत्तराधिकारी प्रणवानंद महाराज ने कहा कि गुरुदेव के सभी शिष्य एक साथ मिलकर पूज्य गुरुदेव की देशभर में गौ सेवा के प्रकल्प को आगे बढ़ाने का काम करेंगे और समाज को एक साथ लेकर गुरु देव के सभी कार्यों को गति प्रदान करेंगे।

पूर्व सांसद जसवंत सिंह एवं मलखान सिंह ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत स्वामी राजेंद्रानन्द महाराज त्याग,तपस्या,सेवा,समर्पण,कर्तव्यनिष्ठ संत थे उन्होंने जीवन भर विश्नोई समाज को सद मार्ग दिखाकर ओर विश्नोई समाज को अग्रसर किया।

इस अवसर पर स्वामी जयानंद, राघवानंद,रमतानन्द,प्रभुतानंद, नरेशानंद,मनमोहन दास,आचार्य विश्वात्मानंद धर्मेंद्र बिश्नोई एवं सैकड़ों संत  एवं श्रद्धालु उपस्थित थे |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *